सभी ख़बरें
बिज़नेस📍 कांकेर

कांकेयर ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की बढ़ी मांग

कांकेयर ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की बढ़ी मांग

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
61 दिन पहले 274 मिनट पढ़ें
कांकेयर ब्रांड बना ग्रामीण महिलाओं की पहचान, शुद्ध जैविक उत्पादों की बढ़ी मांग

उत्तर बस्तर कांकेर 22 जुलाई 2026/ कांकेर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार ‘कांकेयर’ ब्रांड तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। यह ब्रांड जिले की हजारों महिलाओं की मेहनत, आत्मनिर्भरता और गुणवत्तापूर्ण प्राकृतिक उत्पादों का प्रतीक बन चुका है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी ने बताया कि ‘कांकेयर’ ब्रांड के तहत सरसों तेल, अरहर दाल, छिंद गुड़, शहद, रागी, कोदो, मक्का, आम का अचार सहित विभिन्न जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। दण्डकारण्य क्षेत्र की प्राकृतिक परिस्थितियों में उगाए गए ये उत्पाद पूरी तरह शुद्ध, प्राकृतिक और उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं। यह उत्पाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा पारंपरिक एवं जैविक पद्धति से तैयार किया जाता है, जिसमें रासायनिक उर्वरकों का उपयोग नहीं होता है। एफएसएसएआई (FSSAI) से पंजीकृत होने के कारण उत्पादों की गुणवत्ता और शुद्धता का पूरा ध्यान रखा जाता है। वर्तमान में ‘कांकेयर’ उत्पाद सी-मार्ट के माध्यम से स्थानीय बाजारों और कांकेश्वरी एफपीसी के जरिए इनका वितरण और बिक्री सुनिश्चित की जा रही है। थोक खरीदने हेतु जिला पंचायत परिसर में स्थापित पैकेजिंग इकाई से खरीदा जा सकता है। अब ग्राहक इन्हें ऑनलाइन भी Kancare.Shop वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं और घर बैठे शुद्ध एवं प्राकृतिक उत्पाद प्राप्त कर सकते हैं। जिला पंचायत के अनुसार अब तक कांकेयर’ ब्रांड के तहत अरहर दाल 92 किलोग्राम, शहद 5.5 किलोग्राम, छिंद गुड़ 05 किलोग्राम, रागी आटा 09 किलोग्राम तथा मक्का आटा 06 किलोग्राम की बिक्री हो चुकी है। ‘कांकेयर’ ब्रांड आज केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि कांकेर जिले की ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और गुणवत्तापूर्ण जैविक उत्पादन की नई पहचान बनकर उभर रहा है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट7
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट7
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट14