सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

कलेक्टर श्री कुंदन कुमार से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

कलेक्टर श्री कुंदन कुमार से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
19 दिन पहले 214 मिनट पढ़ें
कलेक्टर श्री कुंदन कुमार से सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य भेंट

उत्तर बस्तर कांकेर, 01 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्री कुंदन कुमार से सर्व आदिवासी समाज कांकेर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान जिले के खनिज प्रभावित ग्रामों से जुड़े विषयों के साथ आदिवासी समाज की परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत एवं शिक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। आदिवासी समाज की पारंपरिक व्यवस्थाओं और धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में गायता-पुजारियों की महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में कलेक्टर को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में गायता-पुजारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उनकी इस परंपरागत भूमिका को देखते हुए समाज में उन्हें उचित मान-सम्मान एवं पहचान मिलना आवश्यक है। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने भी स्थानीय परंपराओं के संरक्षण तथा गायता-पुजारियों के सम्मान के महत्व पर प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज द्वारा संचालित दो गोंडी विद्यालयों के संबंध में भी चर्चा हुई, इनमें वल्लेकनार (सेमर गांव) एवं सोड़े स्थित विद्यालय शामिल हैं। दोनों विद्यालयों में लगभग 90 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालयों की वर्तमान व्यवस्थाओं एवं आवश्यक सहयोग से संबंधित विषयों की जानकारी कलेक्टर को दी। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने विद्यालयों का दौरा कर व्यवस्थाओं का अवलोकन करने तथा नियमानुसार आवश्यक सहयोग की संभावनाओं पर विचार करने की बात कही। सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष श्री कन्हैया उसेंडी ने बताया कि कलेक्टर के साथ हुई यह सौजन्य मुलाकात थी। इस दौरान समाज से जुड़े सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विषयों पर सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष श्री रविशंकर नेताम, उपाध्यक्ष श्री धनीराम ध्रुव, हल्बा समाज के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश दीवान, श्री रामकुमार देहारी, श्री नेमूराम कश्यप, श्री रत्तूराम नेताम, श्री चंद्रहास नेताम, श्रीमती शकुंतला दीवान, सनमती आंचला, श्री संत सलाम, श्री श्यामू मरकाम एवं श्री संतलाल दुग्गा सहित समाज के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11