सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

कलेक्टर ने आदिवासी बुनकर सहकारी समिति बुचाटोला का किया निरीक्षण

*- बुनकरों से कार्य, आय एवं समस्याओं की ली जानकारी* *- भवन की सफाई, पंखे एवं फेंसिंग की व्यवस्था तत्काल करने के दिए निर्देश*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 153 मिनट पढ़ें
कलेक्टर ने आदिवासी बुनकर सहकारी समिति बुचाटोला का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम बुचाटोला के आदिवासी बुनकर सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति में कार्यरत बुनकरों से बातचीत कर उनके कार्य, कार्य के घंटे, आमदनी तथा कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान समिति में कार्यरत श्रीमती अनीता ने कलेक्टर को बताया कि कार्यस्थल पर पंखे की आवश्यकता है तथा भवन परिसर में फेंसिंग की भी जरूरत है। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भवन की तत्काल साफ-सफाई कराने, आवश्यकतानुसार पंखे लगवाने तथा परिसर में फेंसिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समिति भवन में बुनकरों द्वारा तैयार किए जा रहे कंबल एवं कोट के कपड़े की कारीगरी का अवलोकन किया और उनके कार्य की सराहना की। निरीक्षण के समय समिति में लगभग 40 लोग कार्यरत थे। कलेक्टर ने कहा कि समिति के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं, जो स्थानीय आजीविका को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने बुनकरों को उनके कार्य को आगे बढ़ाने तथा आजीविका संवर्धन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को बुनकरों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नशामुक्ति शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10