सभी ख़बरें
सामान्य📍 दंतेवाड़ा

कलेक्टर ने अद्यतन प्रगति के संबंध में लिया समीक्षा बैठक

व्यावहारिक दिक्कतों का समाधान फरक हल निकालें अधिकारी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
49 दिन पहले 164 मिनट पढ़ें
कलेक्टर ने अद्यतन प्रगति के संबंध में लिया समीक्षा बैठक

दन्तेवाड़ा, 02 अगस्त 2026। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव द्वारा सोमवार जिला कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में बस्तर मुन्ने अभियान के अंतर्गत पोर्टल एंट्री तथा सूचकांकों के संतृप्तिकरण की गहन समीक्षा किया गया। अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के सेचुरेशन के संबंध में उन्होंने कहा कि समस्त विभाग अब तक बाकी बचे हुए पोर्टल एण्ट्री कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें। चूंकि राज्य शासन द्वारा बस्तर मुन्ने अभियान की प्रगति की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। अतः इस संबंध में किसी भी प्रकार का विलंब स्वीकार्य नहीं होगा और यह निर्धारित लक्ष्य एवं प्रतिशत अनुसार ही पूर्ण किया जाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो विभाग अपने लक्ष्य से पीछे चल रहे हैं वे उन विभागों से मार्गदर्शन लेवें जो अपने लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त कर चुके हैं उनसे समन्वय स्थापित करके ही अभियान के अंतर्गत लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकेगा। इसके साथ ही बैठक में एनसीएईआर सर्वे के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं जैसे आधार, जनधन खाता, आयुष्मान कार्ड, जननी सुरक्षा, मातृ वंदना, स्कूल में मुफ्त भोजन, यूनिफार्म, किताबें, टीकाकरण मिशन, श्रमिक कार्ड, विधवा पेंशन, जन्म, विवाह, जाति, निवास प्रमाण पत्र दिव्यांग पेंशन, महतारी वंदन, मतदाता कार्ड, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मुफ्त गर्म भोजन, स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास, मनरेगा, वन अधिकार पट्टा, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, राशन कार्ड, हर घर जल योजना सहित अन्य योजनाओं की अद्यतन प्रगति का बैठक में ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में यह भी बताया गया कि एनसीएईआर सर्वे के अंतर्गत जो हितग्राही उपरोक्त सभी योजनाओं से लाभान्वित नहीं हो पाये थे, उनमें से अब तक पोर्टल एंट्री कार्य का सत्यापन 96.59 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत एम भार्गव, अपर कलेक्टर राजेष पात्रे सहित अन्य विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10