सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

कलेक्टर ने अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र कल्लूबंजारी का किया निरीक्षण

*- सेवा सेतु पोर्टल पर विवाह पंजीयन आवेदन की स्थिति स्वयं देखी* *- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने ग्रामीणों से की अपील*

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 153 मिनट पढ़ें
कलेक्टर ने अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र कल्लूबंजारी का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कल्लूबंजारी स्थित अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन सेवाओं तथा विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित आवेदनों की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने पोर्टल पर विवाह पंजीयन के एक आवेदन की स्थिति स्वयं देखकर आवेदन के विभिन्न चरणों एवं उसके निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने केन्द्र में प्राप्त आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होंने इन सेवाओं के अंतर्गत लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने डिजिटल सुविधा केन्द्र में आए ग्रामीणों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घरों में सौर पैनल स्थापित कराने की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को योजना के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी, बिजली बिल में होने वाली बचत तथा पंजीयन से लेकर सौर संयंत्र स्थापना तक की पूरी प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को योजना से जुडऩे के लिए प्रेरित किया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10