सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत का त्वरित निराकरण

ट्रांसफार्मर लगने से ग्राम करेलापारा के किसानों की सिंचाई सुविधा हुई आसान

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
8 दिन पहले 163 मिनट पढ़ें
कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत का त्वरित निराकरण

राजनांदगांव 11 सितम्बर 2026। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम करेलापारा (उपरवाह) के किसानों द्वारा खराब ट्रांसफार्मर की समस्या से अवगत कराते हुए कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रकरण का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 16 केव्हीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया। जनदर्शन में आवेदन दिए जाने के बाद शीघ्र ही ट्रांसफार्मर लग जाने से किसानों को सिंचाई के लिए विद्युत सुविधा पुन: उपलब्ध हो गई है। ग्राम करेलापारा के किसान श्री राजेश लहरे एवं अन्य किसानों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण खेतों में सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो रही थी। नए ट्रांसफार्मर के लगने से ग्राम के किसानों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। किसानों ने कहा कि जनदर्शन में समस्या रखने के बाद तत्परता से कार्रवाई की गई, इससे किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा मिल सकी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की त्वरित पहल से खेती-किसानी के कार्य में सुविधा हुई है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12