सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर घास मद की शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर घास मद की शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
31 दिन पहले 162 मिनट पढ़ें
कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर घास मद की शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

राजनांदगांव 20 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम सेम्हरा में राजस्व विभाग की टीम ने घास मद की शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया। कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग द्वारा ग्राम सेम्हरा स्थित खसरा नंबर 449 की भूमि का जांच एवं स्थल निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान उक्त घास मद की शासकीय भूमि पर चुरामन पिता मनबोध द्वारा अतिक्रमण किया जाना पाया गया। इसके बाद अतिरिक्त तहसीलदार श्री सोनित मेरिया के नेतृत्व में राजस्व अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई तथा शासकीय भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। जिला प्रशासन ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नियमानुसार कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11