सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

कमार समाज की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

पारंपरिक बांस की टोकरी में दुर्लभ बोड़ा भेंट कर किया सम्मान

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
73 दिन पहले 334 मिनट पढ़ें
कमार समाज की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा

धमतरी। जिले की विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समाज के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात कर समाज की मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, आवास, सड़क, आजीविका तथा सामाजिक अधोसंरचना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने समाज की आवश्यकताओं से संबंधित मांगपत्र सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का परिचय देते हुए समाज के लोगों द्वारा निर्मित पारंपरिक बांस की टोकरी में वर्षा ऋतु में सीमित अवधि के लिए उपलब्ध होने वाली दुर्लभ वन उपज बोड़ा भेंट कर कलेक्टर का सम्मान किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने कमार समाज की पारंपरिक जीवनशैली, लोक संस्कृति एवं वन आधारित आजीविका की सराहना करते हुए इसे जिले की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। प्रतिनिधिमंडल ने नगरी स्थित कमार आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र प्राचार्य की नियुक्ति, कमार सामाजिक भवन में शेड एवं आहाता निर्माण, विभिन्न कमार बसाहटों तक सर्व मौसम सड़क निर्माण तथा लंबे समय से निवासरत पात्र परिवारों को भूमि का पट्टा उपलब्ध कराने की मांग रखी। साथ ही पारंपरिक बांस शिल्प को प्रोत्साहित करने के लिए बांस की उपलब्धता, जनमन आवास योजना की लंबित राशि तथा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत लंबित मजदूरी भुगतान शीघ्र कराने का भी अनुरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बोदलाबाहरा-बरबांधा से आवासपारा कमारपारा, आमगांव से कछारपारा, भूरसीडोंगरी से कमारपारा, घूरावड़ कमारपारा, दूधावा से कोरमुड़ कमारपारा तथा बिलभदर सहित अन्य कमार बसाहटों तक सड़क निर्माण की आवश्यकता से भी अवगत कराया। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास, शिक्षा, आवास, आजीविका और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए जिला प्रशासन संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10