सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

*कच्चा तेल सस्ता, पेट्रोल-डीजल महंगा?

अनुचित मुनाफाखोरी बंद करके राहत दे सरकार- कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
76 दिन पहले 304 मिनट पढ़ें
*कच्चा तेल सस्ता, पेट्रोल-डीजल महंगा?

रायपुर/06 जुलाई 2026। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में क्रूड आयल सस्ता होने के बावजूद डीजल पैट्रोल के दाम नहीं घटाने पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जब पश्चिम, मध्य एशिया में तनाव था, ईरान द्वारा होर्मूज़ स्ट्रेट पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी थीं, तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी की थी, 10 दिनों के भीतर 6-6 बार दाम बढ़ाए गए, अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता हो चुका है, तब भी सरकार जनता को राहत देने के बजाय आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार और पेट्रोलियम कंपनीयां षडयंत्र पूर्वक आम जनता के जेब पर डकैती डाल रही है। पिछले 15 दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 32 प्रतिशत से अधिक की कमी आई है, इसका लाभ उपभोक्ताओं को देने के बजाए यह सरकार अपने मुनाफे में एडजेस्ट कर रही है, इसी तरह अतिरिक्त मुनाफाखोरी करके केंद्र की मोदी सरकार ने विगत 12 वर्षों में 32 लाख करोड़ से ज्यादा वसूली किया है, सत्ता के संरक्षण में पेट्रोलियम कंपनीयां हर महीने 8000 करोड़ से ज्यादा मुनाफाखोरी कर रही है, सरकार खुद ही 35 रुपया प्रति लीटर की कमाई कर रही है, क्रूड के दामों में गिरावट का लाभ आम जनता का अधिकार है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि बढ़ती महंगाई से आम जनता, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन इस सरकार का जन हित से कोई सरोकार नहीं है। ऊर्जा/ईंधन अर्थव्यवस्था की धुरी है, कोर सेक्टर माना जाता है, सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए कि इस पर पूरा नियंत्रण हो, दाम में अनुचित वृद्धि मंहगाई बढ़ाता है, परिवहन, निर्माण लागत से लेकर हर सेक्टर और हर वर्ग प्रभावित होता है लेकिन भाजपा सरकार की नीयत महंगाई से राहत देना नहीं, बल्कि मुनाफाखोरी करना है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10