सभी ख़बरें
राजनीति

एसपी सूरज सिंह परिहार का माना स्थित 4थी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में तबादला, भावना पाण्डेय होंगी धमतरी की नई एसपी

एसपी सूरज सिंह परिहार का माना स्थित 4थी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में तबादला, भावना पाण्डेय होंगी धमतरी की नई एसपी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
72 दिन पहले 493 मिनट पढ़ें
एसपी सूरज सिंह परिहार का माना स्थित 4थी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में तबादला, भावना पाण्डेय होंगी धमतरी की नई एसपी

धमतरी। राज्य शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश के तहत धमतरी जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार (भापुसे-2015) का तबादला सेनानी, 4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना (रायपुर) के पद पर किया गया है। वहीं श्रीमती भावना पाण्डेय (भापुसे), जो अब तक पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (विशेष शाखा) के पद पर पदस्थ थीं, उन्हें धमतरी जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य सरकार द्वारा जारी तबादला सूची के तहत किया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान एसपी सूरज सिंह परिहार ने जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशे के विरुद्ध अभियान, सड़क सुरक्षा तथा सामुदायिक पुलिसिंग जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया। कई महत्वपूर्ण मामलों के सफल खुलासे और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों के लिए उनका कार्यकाल चर्चा में रहा। वहीं नई पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पाण्डेय के पास पुलिस मुख्यालय के विशेष शाखा में कार्य करने का अनुभव है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जनसहभागिता आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में नए प्रयास किए जाएंगे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12