सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

एसपी धमतरी के निर्देश पर पीजी कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर व्याख्यान श्रृंखला एवं पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम

नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में 150 से 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा सरदार पटेल के जीवन, राष्ट्र की एकता-अखंडता एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
20 दिन पहले 155 मिनट पढ़ें
एसपी धमतरी के निर्देश पर पीजी कॉलेज में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर व्याख्यान श्रृंखला एवं पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम

एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर आज दिनांक 31 अगस्त 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पीजी कॉलेज, धमतरी में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यान श्रृंखला एवं पुलिस-पब्लिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 से 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के महान राष्ट्रनायक सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, संघर्ष, व्यक्तित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराना तथा उनके आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना रहा। इस दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्र सेवा जैसे विषयों पर छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया। व्याख्यान एवं संवाद प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सरदार पटेल के जीवन संघर्ष, देश की एकता एवं अखंडता के लिए उनके प्रयासों, रियासतों के एकीकरण तथा उनके दृढ़ एवं राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने वाले व्यक्तित्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने सरदार पटेल को “लौह पुरुष” बनाने वाली उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण को अपने वक्तव्यों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चतुर्वेदी द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए एकता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। साथ ही पुलिस एवं विद्यार्थियों के बीच संवाद स्थापित कर आपसी विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। व्याख्यान एवं संवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक चतुर्वेदी द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना समाज एवं देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के “एकता और अखंडता” के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12