सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

एसपी धमतरी के निर्देश पर डायल-112 की तत्परता पर सरप्राइज चेक, मात्र 5 मिनट में मौके पर पहुंची टीम

🔷 एएसपी धमतरी ने दुर्घटना की सूचना देकर परखी डायल-112 की रिस्पांस क्षमता, त्वरित कार्यवाही से संतोष व्यक्त 🔷 आमजन की सुरक्षा हेतु डायल-112 की प्रभावी कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने पुलिस का सतत प्रयास

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
59 दिन पहले 263 मिनट पढ़ें
 एसपी धमतरी के निर्देश पर डायल-112 की तत्परता पर सरप्राइज चेक, मात्र 5 मिनट में मौके पर पहुंची टीम

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशानुसार आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डायल-112 सेवा की कार्यक्षमता एवं रिस्पांस टाइम का आकस्मिक परीक्षण किया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय द्वारा डायल-112 की सरप्राइज चेकिंग की गई। परीक्षण के दौरान एक सड़क दुर्घटना (एक्सीडेंट) की काल्पनिक सूचना डायल-112 कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 5 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी तत्परता एवं दक्षता का परिचय दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर स्वयं डायल-112 की रिस्पांस टाइम, टीम की कार्यप्रणाली एवं समन्वय का निरीक्षण किया तथा त्वरित प्रतिक्रिया पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ आमजन को सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति, दुर्घटना, अपराध अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल डायल-112 पर कॉल करें। धमतरी पुलिस आपकी सुरक्षा एवं सेवा के लिए 24×7 तत्पर है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12