सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

एम बी एस हेतु चयनित श्रेया का पार्षदद्व्य विजय मोटवानी,कुलेश सोनी ने किया सम्मान

शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं, आवश्यकता है उन्हें प्रोत्साहन की जिसके लिए निगम रहेगा सदैव तत्पर-: विजय मोटवानी डॉक्टर के रूप में स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक छात्र-छात्राओं का चयनित होना शहर को गौरवित कर देता है शुभ संदेश-: कुलेश सोनी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
11 दिन पहले 163 मिनट पढ़ें
एम बी एस हेतु चयनित श्रेया का पार्षदद्व्य विजय मोटवानी,कुलेश सोनी ने किया सम्मान

*धमतरी-:* एमबीबीएस की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर आगामी समय में डॉक्टर के रूप में समाज को सेवा प्रदान करने के क्षेत्र में अध्ययन हेतु चयनित छात्रा श्रेया देवांगन का नगर निगम के लोक निर्माण विभाग प्रभारी सदस्य विजय मोटवानी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड पार्षद कुलेश सोनी द्वारा श्री फल भेंट कर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि कुमारी श्रेया शुरू से ही पढ़ाई के क्षेत्र में मेधावी छात्रा रही है उनके माता गुलेश्वरी देवांगन पिता रोहित देवांगन भी शिक्षक के रूप में अपनी सेवा प्रदान करते आ रहे हैं। उक्त चयन को शहर की प्रतिभाओं की श्रृंखला में एक नई कड़ी का जुड़ना विजय मोटवानी द्वारा बताते हुए कहा गया है कि शहर ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक क्षेत्र में पारंगत विशिष्ट व्यक्तियों को समर्पित किया है, शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है आवश्यकता है उन्हें प्रोत्साहन की। वही पार्षद कुलेश सोनी ने कहा है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में चिकित्सक के रूप में आमजनमानस की जीवन के रक्षा करने के लिए अपना योगदान देना वास्तव में मानव जीवन का सर्वाधिक प्रमाणित एवं पुण्य का क्षेत्र है इसीलिए इन्हें धरती पर ईश्वर के स्वरूप के रूप में देखा जाता है। शहर के अनेक छात्र-छात्राओं का इस क्षेत्र में चयनित होना हम सब के लिए गर्व के साथ-साथ चिकित्सा के क्षेत्र के लिए शुभ संदेश है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट7
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट7
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट14