सभी ख़बरें
कृषि

एनएमडीसी, बचेली द्वारा स्थानीय किसानों की सतत आय वृद्धि हेतु निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण

एनएमडीसी, बचेली द्वारा स्थानीय किसानों की सतत आय वृद्धि हेतु निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
89 दिन पहले 333 मिनट पढ़ें
एनएमडीसी, बचेली द्वारा स्थानीय किसानों की सतत आय वृद्धि हेतु निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण

बचेली।बागवानी आधारित आजीविका को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से एनएमडीसी, बचेली अपने सीएसआर विभाग द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रामीण परिवारों के आजीविका को बढ़ावा देने हेतु दिनांक 23.06.2026 को एनएमडीसी सिविल नर्सरी, बचेली में निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत नेरली के 20 ग्रामीणों को कुल 620 पौधे वितरित किए गए, जिनमें 140 आम, 300 लीची और 180 नारियल के पौधे शामिल हैं तथा ग्राम पंचायत बड़े बचेली के 32 ग्रामीणों को कुल 993 पौधे वितरित किए गए, जिनमें 224 आम, 481 लीची और 288 नारियल के पौधे शामिल हैं। इस वर्ष की योजना के अंतर्गत शुरआत में नेरली और बड़े बचेली ग्राम पंचायतों में आम, लीची और नारियल के कुल 1,613 फलों के पौधे वितरित किए गए हैं तथा आगामी दिनों में 10 पंचायतों को निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया जायेगा जिसमें भांसी, गमावाड़ा, बड़े कमेली, बेनपाल, गंजेनार, दुगेली, पाड़ापुर, धुरली तथा मोलसनार शामिल हैं। इस वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश एस नायर, महाप्रबंधक ( मानव संसाधन), जोसी थामस, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सीएसआर तथा सौरभ कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) की गरिमामयी उपस्थिति रही। स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए थे। ग्रामीणों ने इस योजना की सराहना करते हुए एनएमडीसी, बचेली प्रबंधन का आभार प्रकट किया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10