सभी ख़बरें
सामान्य

एनएमडीसी अधिकारी मोहित तोमर ने 47वीं बार रक्तदान कर बचाई बुजुर्ग की जान

O-Negative दुर्लभ रक्त समय पर मिला, ऑपरेशन संभव हुआ

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
47 दिन पहले 193 मिनट पढ़ें
एनएमडीसी अधिकारी मोहित तोमर ने 47वीं बार रक्तदान कर बचाई बुजुर्ग की जान

किरंदुल: "नर सेवा ही नारायण सेवा" को साकार करते हुए एनएमडीसी बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स के अधिकारी मोहित तोमर* ने 5 अगस्त को 47वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। उनका यह दान O-Negative - दुर्लभ रक्त समूह का था, जो किरंदुल प्रोजेक्ट हॉस्पिटल में एक मरीज के ऑपरेशन के आपातकालीन समय में काम आया। 10 किमी का सफर तय कर पहुंचे मदद को बचेली के डिपॉजिट 10/11A स्क्रीन-प्लांट में उप प्रबंधक यांत्रिकी के पद पर कार्यरत तोमर बुधवार सुबह ड्यूटी के लिए निकल ही रहे थे कि उन्हें एक फोन आया। फोन करने वाले युवक ने बताया कि उसकी मां का ऑपरेशन होना है और O-Negative रक्त की तत्काल जरूरत है। दुर्लभ रक्त समूह की बात सुनते ही तोमर ने बिना समय गंवाए अपनी धर्मपत्नी के साथ बचेली से लगभग 10 किलोमीटर का सफर तय कर किरंदुल हॉस्पिटल पहुंचे। डॉक्टरों से परामर्श और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्होंने रक्तदान किया। समय पर रक्त मिल जाने से मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली। "ईश्वर ने बड़ा काम करवाया" रक्तदान के बाद तोमर ने कहा, "आज का दिन आत्मसंतुष्टि से भरा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि माताजी शीघ्र स्वस्थ हों। भगवान मुझे संबल दे ताकि मैं आगे भी निस्वार्थ भाव से रक्तदान की सेवा जारी रख सकूं।" चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार नियमित रक्तदान से न केवल जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है, बल्कि दाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है और शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है। स्थानीय निवासियों, सहकर्मियों और अस्पताल प्रशासन ने श्री तोमर के इस त्याग की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12