सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

ई-चालान के नाम पर हो रही साइबर ठगी से रहे सावधान

- नागरिकों से वास्तविक ई-चालान की जानकारी के लिए केवल परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट का उपयोग करने की अपील

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
85 दिन पहले 314 मिनट पढ़ें
ई-चालान के नाम पर हो रही साइबर ठगी से रहे सावधान

राजनांदगांव 25 जून 2026। परिवहन विभाग द्वारा नागरिकों को ई-चालान के नाम पर हो रही साइबर ठगी से सतर्क रहने की अपील की गई है। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि साइबर अपराधी परिवहन विभाग की वेबसाइट के समान क्लोन पेज तैयार कर नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का भय दिखाते हुए फर्जी संदेश एवं लिंक भेज रहे हैं। इन लिंक पर क्लिक करने के बाद नागरिकों से उनकी व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाता, डेबिट-क्रेडिट कार्ड अथवा यूपीआई संबंधी जानकारी प्राप्त कर धोखाधड़ी की जा रही है। उन्होंने नागरिक से किसी भी संदिग्ध लिंक, शॉर्ट लिंक अथवा अज्ञात वेबसाइटों पर क्लिक नहीं करने कहा है। ऐसे फर्जी लिंक प्राय: अज्ञात मोबाइल नंबरों से भेजे जाते हैं तथा इनमें शासकीय डोमेन के स्थान पर संदिग्ध डोमेन नामों का उपयोग किया जाता है। इन संदेशों में तत्काल भुगतान करने अथवा कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर लोगों पर दबाव बनाया जाता है। कई मामलों में लिंक खोलने पर सीधे कार्ड, बैंक खाता अथवा यूपीआई संबंधी जानकारी मांगी जाती है तथा कभी-कभी मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि वास्तविक ई-चालान की जानकारी प्राप्त करने के लिए केवल परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in का ही उपयोग करें। वेबसाइट के पेज ऑनलाईन विकल्प में जाकर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड दर्ज कर गेट डिटेल पर क्लिक करने के पश्चात मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से चालान का विवरण देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस एवं परिवहन विभाग के प्रवर्तन अमले द्वारा किए गए प्रत्येक वैध ई-चालान की सूचना वाहन स्वामी के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर केवल अधिकृत ई-चालान प्रणाली के माध्यम से ही भेजी जाती है। नागरिकों से किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ऑनलाइन भुगतान नहीं करने तथा बैंकिंग व डिजिटल लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश, लिंक अथवा मोबाइल एप्लीकेशन के संबंध में निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। परिवहन विभाग द्वारा साइबर ठगी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नागरिकों से सतर्क, जागरूक एवं सुरक्षित रहने का आग्रह किया गया है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10