सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

आश्रम-छात्रावासों में स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश

आश्रम-छात्रावासों में स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
56 दिन पहले 224 मिनट पढ़ें
आश्रम-छात्रावासों में स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश

उत्तर बस्तर कांकेर 27 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के सभी आश्रम-छात्रावास, स्कूलों में लगातार स्वास्थ्य परीक्षण कर मलेरिया व मौसमी बीमारियों की जांच कर आवश्यक उपचार करने के निर्देश दिए हैं। सुशासन तिहार, बस्तर मुन्ने अभियान के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों के निराकरण एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। जिले में संचालित निर्माण कार्यों में प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि वर्ष 2020-21 से 23-24 तक स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाए। बस्तर विकास प्राधिकरण एवं सांसद व विधायक निधि मद के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों को भी शीघ्रता से पूरा करने के लिए कहा गया है। नशामुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूल परिसरों के आसपास नशीले पदार्थों के विक्रय पर कड़ी कायवाही की जावे। कार्यालयों में डीफ एकाउंट (निष्क्रिय खातों) का निराकरण करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री क्षीरसागर द्वारा सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीएम पोर्टल में प्राप्त शिकायतों सहित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण की विस्तृत समीक्षा की गई। उनके द्वारा सभी शिकायतों को गुणवत्ता के साथ निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। आंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य सह गोदाम भवन, प्रधानमंत्री आवास, किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन, मुख्यमंत्री घोषणा मद अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्य, आयुष्मान भारत अंतर्गत पंजीयन इत्यादि कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने निर्देश दिए गए। इस अवसर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायतों के अधिकारी उपस्थित थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11