सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 कांकेर

आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 22 जुलाई से 05 अगस्त तक किया जाएगा ऑनलाइन आवेदन

आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 22 जुलाई से 05 अगस्त तक किया जाएगा ऑनलाइन आवेदन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
66 दिन पहले 264 मिनट पढ़ें
आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 22 जुलाई से 05 अगस्त तक किया जाएगा ऑनलाइन आवेदन

उत्तर बस्तर कांकेर 17 जुलाई 2026/ लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर के निर्देशानुसार शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम 2009 के तहत निजी (गैर-अनुदान प्राप्त) अशासकीय विद्यालयों के कक्षा पहली में दर्ज 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर प्रवेश के लिए जिले में तीसरे चरण की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई से 5 अगस्त तक संचालित होगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2026-27 के प्रथम चरण में जिले में संचालित 172 अशासकीय विद्यालयों के 640 सीटों के लिए 711 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्राप्त आवेदनों के दस्तावेज परीक्षण कर प्रथम चरण की लॉटरी ऑनलाइन के माध्यम से 471 विद्यार्थियों को विद्यालय आबंटित किए गए तथा 01 मई से 30 मई तक आबंटित अशासकीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया किया गया, जिसमें जिले में कुल 188 सीटें रिक्त रहीं। इसी प्रकार द्वितीय चरण में 17 जून से 30 जून तक आवेदन संशोधन एवं लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें 18 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इन विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इसके तृतीय चरण में कक्षा पहली में कुल 205 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं संशोधन की प्रक्रिया 22 जुलाई से 05 अगस्त तक चालू रहेगी। प्रवेश हेतु ऑनलाइन पोर्टल https://rte.cg.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म आवेदन भरते समय बच्चे की आयु 05 से साढ़े 06 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। पोर्टल पर दूरी के आधार पर विद्यालयों की सूची प्रदर्शित होगी, जिनका चयन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित विद्यालय के नोडल अधिकारी द्वारा किया जाएगा, सत्यापन उपरांत लॉटरी एवं स्कूल आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण की गई है। ऑनलाइन आवेदन की पात्रता एवं नियम के लिए आरटीई की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12