सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

आपदा प्रबंधन संबंधी राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यशाला आयोजित

आपदा प्रबंधन संबंधी राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यशाला आयोजित

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
44 दिन पहले 173 मिनट पढ़ें
आपदा प्रबंधन संबंधी राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यशाला आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर 07 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार राज्य में बाढ़ आपदा एवं प्रबंधन के संबंध में राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय सचिव श्रीमती शम्मी आबदी एवं एनडीआरएफ के अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सचिव श्रीमती शम्मी आबदी ने वीडियो कान्फेसिंग के जरिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राज्य मॉक डिजास्टर मेनेजमेंट की यह मॉक ड्रिल महत्वपूर्ण है, सभी संबंधित विभाग के अधिकारी इसके भागीदार बनें तथा मॉक ड्रिल में जो भी जानकारी दी गई है, उसके अनुसार तैयार की जाए। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को राहत, खाना, पानी, अस्थाई आश्रय की व्यवस्था, अग्नि दुर्घटना की स्थिति में तत्काल इलाज की व्यवस्था, राहत शिविरों में फिल्ड अस्पताल की स्थापना, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में यातायात बाधित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई तथा बताया गया कि प्रत्येक जिलों के सभी तहसीलों में इस माह निर्धारित तिथि को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय में आयोजित वीडियो कांफ्रेसिंग में संयुक्त कलेक्टर एवं एसडीएम कांकेर श्रीमती सरस्वती बंजारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, डिप्टी कलेक्टर सुश्री रानू मैथ्यूज सहित पीएचई, सिंचाई, कृषि, पशुपालन इत्यादि विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10