सभी ख़बरें
सामान्य📍 रायपुर

आदिवासी ध्रुव गोंड समाज आरंग परिक्षेत्र का वार्षिक महासम्मेलन 21 फरवरी को बेनीडीह में

भगवान बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना के साथ होगा कार्यक्रम का शुभारंभ, सामाजिक पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों का होगा सम्मान

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
42 दिन पहले 193 मिनट पढ़ें
आदिवासी ध्रुव गोंड समाज आरंग परिक्षेत्र का वार्षिक महासम्मेलन 21 फरवरी को बेनीडीह में

आरंग। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज आरंग परिक्षेत्र का वार्षिक महासम्मेलन इस वर्ष 21 फरवरी को ग्राम बेनीडीह में आयोजित किया जाएगा। महासम्मेलन को लेकर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम में परिक्षेत्र के सभी गांवों के पंचों सहित बड़ी संख्या में समाजजनों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम पाली में सुबह 11 बजे आदिवासी ध्रुव गोंड समाज भवन आरंग में भगवान बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना के साथ होगी। पूजा-अर्चना ईश्वर छेदैहा भूमका पुजारी के करकमलों से संपन्न कराई जाएगी। इसके पश्चात शाम 4 बजे ग्राम बेनीडीह में पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं आगमन के साथ समाजजनों के लिए भोजन-प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है। वहीं रात्रि 9 बजे सामाजिक परिचर्चा का आयोजन होगा। इस दौरान समाज की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा के साथ वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा। महासम्मेलन में सामाजिक विकास, एकजुटता और समाजहित से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। महासम्मेलन के लिए आरंग परिक्षेत्र के सभी गांवों के पंचों को आमंत्रित किया गया है। समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर महासम्मेलन को सफल बनाने की अपील की है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट11