सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 जगदलपुर

आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर थाना बारसूर क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल पहाड़ से हथियारों, विस्फोटकों, नकद और सोने का डंप बरामद

आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर थाना बारसूर क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल पहाड़ से हथियारों, विस्फोटकों, नकद और सोने का डंप बरामद

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
71 दिन पहले 276 मिनट पढ़ें
आत्मसमर्पित माओवादियों की निशानदेही पर थाना बारसूर क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल पहाड़ से हथियारों, विस्फोटकों, नकद और सोने का डंप बरामद

दंतेवाड़ा।जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज बद्री नारायण मीणा के कुशल मार्गदर्शन और पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ राकेश चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा राम कुमार बर्मन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) जितेंद्र कुमार खूंटे के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा बलों को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई हैं।हाल ही में हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने वाले आत्मसमर्पित माओवादियों की सटीक निशानदेही पर जिले के थाना बारसूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोड़मा के घने जंगलों में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों के कई डंप बरामद किए गए हैं।माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने और अपनी गतिविधियों को संचालित करने के उद्देश्य से इन सामग्रियों को जमीन के नीचे अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा गया था।सर्चिंग टीमों द्वारा अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में नकद, आभूषण, हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की गई हैं।116 ग्राम सोने का बिस्कुट कीमती 16 लाख रुपए तथा 02 लाख रुपये नकद। जुमला कीमती 18,00,000 रुपए,इंसास राइफल - 01 नग तथा इंसास मैग्जीन - 16 नग,एके-47 मैग्जीन - 04 नग तथा एके-47 राउण्ड - 68 नग एसएलआर मैग्जीन - 23 नग तथा एसएलआर राउण्ड - 34 नग,12 बोर (12 Bore):* 12 बोर बंदूक - 05 नग तथा 12 बोर राउण्ड - 07 नग,बीजीएल (BGL):* बीजीएल लांचर - 03 नग तथा बीजीएल सेल - 01 नग,कार्बाइन मैग्जीन - 02 नग,303 राउण्ड - 08 नग, 303 चार्जर - 45 नग तथा 8 एमएम राउण्ड - 06 नग,भरमार बंदूक - 10 नग (टूटा-फूटा), रिवाल्वर - 01 नग तथा एयरगन - 01 नग,टिफिन बम - 06 नग, पाईप बम - 04 नग, तीर बम - 122 नग, पैरा बम - 01 नग, देशी हैण्ड ग्रेनेड - 02 नग तथा देशी मोर्टार - 02 नग,जिलेटिन - 01 स्टील डब्बा, डेटोनेटर - 20 नग, कोडेक्स वायर - 01 बंडल तथा कुकर - 14 नग,वर्दी कपड़ा, दवाइयां, पर्चे-पाम्पलेट एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री उपरोक्त भारी मात्रा में डंप सामग्री आत्मसमर्पित माओवादियों की सटीक निशानदेही पर बरामद की गई है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि आत्मसमर्पित माओवादियों ने अब नक्सल विचारधारा को पूरी तरह से त्याग दिया हैं।वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने तथा अहिंसा और विकास की राह को चुन चुके हैं। यह सकारात्मक बदलाव इस बात का प्रमाण है कि हमारा क्षेत्र भविष्य में विकास के एक उज्ज्वल मॉडल की ओर अग्रसर हो रहा है। इन विस्फोटकों और हथियारों की जब्ती से भविष्य में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की किसी बड़ी माओवादी साजिश को भी समय रहते विफल कर दिया गया हैं।दंतेवाड़ा पुलिस जिले के सभी भटके हुए माओवादियों से अपील करती है कि नक्सली विचारधारा त्याग कर अपने क्षेत्र और ग्राम के विकास में भाग ले और अपने परिवार के साथ मुख्यधारा में जुड़कर शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करें। साथ क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों तथा ग्रामीणों से भी अपील करती है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बहाल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10