सभी ख़बरें
सामान्य

आज ग्राम मदन नगर में ग्रामीणों से मुलाकात कर तनावपूर्ण स्थिति का जायजा लिया।

आज ग्राम मदन नगर में ग्रामीणों से मुलाकात कर तनावपूर्ण स्थिति का जायजा लिया।

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
58 दिन पहले 253 मिनट पढ़ें
आज ग्राम मदन नगर में ग्रामीणों से मुलाकात कर तनावपूर्ण स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच हुई झड़प के बाद मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की बात सुनी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा एवं आपत्तियां रखते हुए निम्न प्रमुख बातें बताईं— 1. देर रात लगभग 3 बजे पुलिस द्वारा कुछ लोगों को उनके घरों से उठाकर ले जाया गया तथा अन्य लोगों की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया गया, ताकि गांव में सर्वे कार्य शुरू कराया जा सके। 2. जिन 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है, उनकी निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की जाए। 3. बिना पूर्व लिखित सूचना ग्राम पंचायत में सर्वे कार्य के लिए दबाव बनाना, लोगों को जबरन उठाकर ले जाना तथा घटना में शामिल नहीं रहे लोगों को भी आरोपी बनाना ग्रामीणों में भारी आक्रोश का कारण बना। ग्रामीणों ने स्पष्ट मांग की कि भविष्य में ग्राम पंचायत मदन नगर में किसी भी प्रशासनिक गतिविधि या सर्वे कार्य से पहले ग्राम पंचायत को लिखित सूचना दी जाए। बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि संबंधित मामले में पहले निष्पक्ष जांच की जाएगी तथा भविष्य में ग्राम पंचायत को सूचना देने के बाद ही प्रशासनिक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। लगातार लगभग 12 घंटे तक चली चक्का जाम के बाद स्थिति सामान्य हुई और मार्ग को खोल दिया गया। ग्रामीणों को यह भरोसा दिलाया गया कि यदि प्रशासन अपने आश्वासन से पीछे हटता है, तो लोकतांत्रिक तरीके से पुनः उग्र आंदोलन करने के लिए सभी बाध्य होंगे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10