‘‘आगाज‘‘ अभियान के अंतर्गत अवैध मादव पदार्थ के विक्रय एवं परिवहन पर लगातार प्रभावी कार्यवाही
थाना कोन्टा पुलिस द्वारा अवैध गांजा परिवहन का भंडाफोड़। मलकानगिरी (उड़ीसा)से तेलंगाना ले जाये जा रहे 10.700 किलो ग्राम अवैध गांजा के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों से 10.700 किलो ग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 5,35,000/-) एवं परिवहन मे प्रयुक्त एक होंडा एक्टीवा स्कूटी जप्त। (कुल जप्ती 6,73,000/- रूप्ये)

सुकमा।जिला सुकमा में मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सुकमा, रोहित शाह (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा एवं मनोज तिर्की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोन्टा के मार्गदर्शन में संचालित विशेष अभियान ‘‘आगाज‘‘ के अंतर्गत अवैध मादव द्रव्य के विक्रय, परिवहन तथा तस्करी के विरूध्द सघन एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज गुरुवार को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति काले रंग के बिना नंबर प्लेट वाली होण्डा एक्टिवा स्कूटी में 01 बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के उद्देश्य उड़ीसा के मलकानगिरी एमवी 72 से निकलकर कोन्टा छ0ग0 के रास्ते तेलंगाना़ की आंेर जा रहें है। सूचना प्राप्त होते ही डा0 प्रशांत देवांगन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, कोन्टा एवं थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी के नेतृत्व में कोन्टा पुलिस टीम द्वारा कोन्टा से थाना मोंटू जाने वाले रास्ते में संदिग्ध व्यक्तियों व सामानों की सघन चेकिंग प्रारंभ की गई,। कृष्णा मंदिर चौक ढोढरा रास्ते पर कांेटा पुलिस की चेकिंग को देखकर 02 संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी सहित भागने का प्रयास किए, जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा घेराबंदी करते हुए पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना-अपना नाम क्रमश अमीन बसीर शाह पिता बशीर शाह उम्र 39 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 अब्दुल्लापुर मेट थाना अब्दुल्लापुर मेट जिला-रंगारेड्डी तेलंगाना एवं दूसरे संदेही ने अपना नाम वी नरेश पिता पापैया उम्र 22 वर्ष निवासी रामोजी फिल्म सिटी जिन्नाराम कॉलोनी थाना आयात नगर जिला रंगा रेड्डी तेलंगाना होना बताया। आरोपियों के कब्जे सेें 01 सफेद रंग की बोरी बरामद हुई जिसमें तलाशी लेने पर 10.700 किलो ग्राम अवैध गांजा मिला। पूछताछ करने पर आरेापियों ने उक्त गंाजा मलकानगिरी एमवी 72 से खरीदकर बिक्री के नीयत से तेलंगाना ले जाना स्वीकार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 5,35,000/- एवं परिवहन मे प्रयुक्त एक होंडा एक्टीवा स्कूटी सहित कुल जप्ती 6,73,000/- रूपये आंका गया। इस संबंध में थाना कोन्टा में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 20(ख) (2) (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक सुकमा, मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि ‘‘आगाज़‘‘ अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, परिवहन, विक्रय एवं सेवन के विरुद्ध सुकमा पुलिस की कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। मैं सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से आग्रह करता हूँ कि नशे को पूरी तरह ‘‘ना‘‘ कहें तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। जनसहभागिता से ही हम एक सुरक्षित, स्वस्थ एवं नशा-मुक्त सुकमा का निर्माण कर सकते है।



