सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 कांकेर

आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 17 से 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 17 से 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
66 दिन पहले 242 मिनट पढ़ें
आईटीआई में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 17 से 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 जुलाई 2026/ राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 जुलाई तक निर्धारित वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कांकेर में विभिन्न व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें कोपा 06 सीट, स्टेनोग्राफर (हिंदी) 22 सीट, इलेक्ट्रीशियन के 05 सीट, ड्रेस मेकिंग के 08 सीट, स्विंग टेक्नोलॉजी के 10 सीट तथा हॉस्पिटल हाउसकीपिंग के 21 सीटों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया के तहत चतुर्थ चरण में चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 31 जुलाई से 02 अगस्त तक तथा पंचम चरण में 06 अगस्त से 08 अगस्त तक किया जाएगा। आवेदन करने के पूर्व अभ्यर्थी प्रवेश विवरणिका का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए वे निकटतम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अथवा वेबसाइट पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10