सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,

आरंग में प्रधानमंत्री का पुतला दहन

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
69 दिन पहले 224 मिनट पढ़ें
अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,

आरंग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के आह्वान पर सोमवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में आरंग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मार्गदर्शन में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इंदिरा चौक से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली मुख्य मार्ग से बस स्टैंड पहुंची। यहां प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रधानमंत्री का पुतला जलाने का प्रयास किया गया, जिसे रोकने के लिए तैनात पुलिस बल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच कुछ देर तक धक्का-मुक्की और झूमाझटकी हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप गंभीर हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो कांग्रेस आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन निषाद, हिरामन साहू, सजल चंद्राकर, दुर्गा राय, मंजू चंद्राकर, खिलेश देवांगन, भरत लोधी, मंगलमूर्ति अग्रवाल, शरद (जीतू) गुप्ता, ईश्वर पटेल, घनश्याम साहू, दीपक चंद्राकर, भारती देवांगन, सागर जोशी, प्रकाश मारकंडे, कुलदीप वर्मा, पोषण साहू, राजेश्वरी साहू, देवकुमार रात्रे, सौम्या सोनी, वत्सला लोधी, लेस साहू, मनीष चंद्राकर, पूनमचंद साहू, देवेंद्र घृतलहरे, ईश्वर जोगलेकर, लक्की कोसले, भीम जलक्षत्रि, शहीद रजा चौहान, चमन जलक्षत्रि, ईश्वर साहू सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10