सभी ख़बरें
राजनीति📍 रायपुर

अपनी ही सत्ता में नगर पालिका के खिलाफ भाजपा पार्षदों का मोर्चा

अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज 10 पार्षदों ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम, धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 213 मिनट पढ़ें
अपनी ही सत्ता में नगर पालिका के खिलाफ भाजपा पार्षदों का मोर्चा

आरंग। नगर पालिका परिषद आरंग में सत्तारूढ़ भाजपा के ही पार्षद अब नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। शहर में कथित अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज भाजपा के 10 पार्षदों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह के भीतर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर सभी पार्षद नगर पालिका परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के नीचे धरना-प्रदर्शन करेंगे। नगर पालिका में भाजपा की सत्ता होने के बावजूद पार्टी के पार्षदों द्वारा अपनी ही प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलने से नगर की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है। पार्षदों के इस कदम को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए गए पत्र में पार्षदों ने उल्लेख किया है कि नगर क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लाटिंग को लेकर कई बार लिखित शिकायतें और कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। भाजपा पार्षदों ने पत्र में स्पष्ट किया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई कर पार्षद दल को इसकी जानकारी नहीं दी जाती है, तो वे सामूहिक रूप से नगर पालिका परिषद परिसर में धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। आमतौर पर नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन विपक्षी दलों द्वारा किया जाता है, लेकिन आरंग में सत्ताधारी भाजपा के पार्षदों का ही प्रशासन के खिलाफ धरने की चेतावनी देना कई सवाल खड़े कर रहा है। अब सभी की निगाहें नगर पालिका प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10