सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की तत्परता से हुई जान-माल की सुरक्षा

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की तत्परता से हुई जान-माल की सुरक्षा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
43 दिन पहले 184 मिनट पढ़ें
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की तत्परता से हुई जान-माल की सुरक्षा

राजनांदगांव 08 अगस्त 2026। जिला अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा नगर सेना राजनांदगांव सदैव नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा के समय त्वरित सहायता के लिए तत्पर रहती है। किसी भी आगजनी अथवा आपातकालीन सूचना पर प्रशिक्षित टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करती है। जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्री एके सिंह ने बताया कि ग्राम मोहंदी स्थित जया केमिकल व जालबांधा केमिकल प्लांट, कोरिनभाठा राजनांदगांव स्थित अंशदीप इलेक्ट्रानिक एवं फर्नीचर शोरूम, दादा बस सर्विस कंपनी के 5 बस, ग्राम बांकल में मालगाड़ी में कोयला बोगी में आग, ग्राम बुद्धफरदा स्थित रामदेव रिफायनरी प्लांट, ग्राम पार्रीकला में अग्रवाल राईस मिल में आगजनी की सूचना पर विभाग की प्रशिक्षित टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आधुनिक अग्निशमन उपकरणों की सहायता से आग पर शीघ्र नियंत्रण स्थापित किया। समय पर की गई कार्रवाई से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोका गया। इसी तरह अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग द्वारा आग बुझाने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं, प्राकृतिक आपदाओं, भवनों में फंसे लोगों के सुरक्षित रेसक्यू तथा अन्य आपातकालीन परिस्थतियों में भी प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य करती है। मोहारा स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरिन गैस रिसाव की गंभीर घटना होने की सूचना मिलने पर फायर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गैस लगभग 100 से 200 मीटर के क्षेत्र में फैलने लगी। जिससे कर्मचारियों एवं आसपास के क्षेत्र में खतरे की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। टीम द्वारा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर स्टेशन प्रभारी के नेतृत्व में सावधानी एवं तकनीकी दक्षता के साथ गैस रिसाव वाले क्षेत्र में प्रवेश किया। टीम ने रिसाव के स्रोत की पहचान कर तकनीकी उपायों से क्लोरिन गैस के रिसाव को सफलतापूर्वक नियंत्रित कर पूरी तरह बंद किया गया। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा राजनांदगांव द्वारा समय-समय पर विद्यालयों, शासकीय कार्यालयों औद्योगिक संस्थानों, मेडिकल कॉलेज, पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मॉक ड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी जाती है। क्रमांक 42 -----------------

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12