सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

SP कार्यालय की बाउंड्री वॉल गिरी, बड़ा हादसा टला

SP कार्यालय की बाउंड्री वॉल गिरी, बड़ा हादसा टला बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
62 दिन पहले 243 मिनट पढ़ें
 SP कार्यालय की बाउंड्री वॉल गिरी, बड़ा हादसा टला

धमतरी। लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार को धमतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय की बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। घटना मुख्य गेट के एक तरफ स्थित दीवार में हुई। गनीमत रही कि दीवार गिरने के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं पास में खड़े किसी वाहन को भी नुकसान नहीं पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते उसके गिरने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया। बताया जा रहा है कि यह बाउंड्री वॉल पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन के निर्माण के दौरान ही बनाई गई थी। पुलिस विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं होने से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के दौरान पुराने और कमजोर निर्माणों की समय-समय पर जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10