सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

Leopard: घर में घुसकर दो ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेंदुआ मृत हालत में मिला

दोनो घायलों का इलाज जारी, तेंदुए की मौत के कारणों की जांच शुरू

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
50 दिन पहले 213 मिनट पढ़ें
 Leopard: घर में घुसकर दो ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेंदुआ मृत हालत में मिला

धमतरी। जिले के नगरी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत बिरगुड़ी रेंज के ग्राम कर्राघाटी में शुक्रवार देर रात हुए तेंदुए के हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घर में घुसकर दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। महत्वपूर्ण बात यह है कि तेंदुआ उसी घर मे मृत अवस्था मिला। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बिरगुड़ी रेंज के ग्राम कर्राघाटी में तेंदुआ अचानक गांव में घुस आया और एक मकान में प्रवेश कर उसने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में हेमंत नेताम (पिता बहादुर सिंह) तथा गांधी राम (पिता फागुराम) घायल हो गए। दोनों को तत्काल ग्रामीणों की मदद से शासकीय चिकित्सालय नगरी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही नगरी वन परिक्षेत्र का पूरा अमला, बिरगुड़ी रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे।पहले यह आशंका थी कि हमला करने के बाद तेंदुआ घायल अवस्था में किसी मकान में छिपा हुआ है। इसे देखते हुए वन विभाग ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया। कई घंटे की तलाश के बाद तेंदुआ अंजोर सिंह नेताम के घर के भीतर मृत अवस्था में मिला। वन विभाग ने शुरू की जांच :- वन विभाग ने तेंदुए की मौत के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है। अधिकारियों के अनुसार नियमानुसार तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वन विभाग ने किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10