सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 धमतरी

DMT: ढाबा में परोसी जा रही है अवैध शराब..अछोटा के दो ढाबा के संचालक/कर्मचारी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही,गए जेल

अवैध शराब के परिवहन पर लगातार प्रहार, तीन अलग-अलग मामलों में 03 आरोपी गिरफ्तार

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
85 दिन पहले 294 मिनट पढ़ें
 DMT: ढाबा में परोसी जा रही है अवैध शराब..अछोटा के दो ढाबा के संचालक/कर्मचारी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही,गए जेल

धमतरी। सिटी कोतवाली एवं थाना अर्जुनी ने तीन अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब, दोपहिया वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त की। प्रथम प्रकरण सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी विवेक देवांगन (21 वर्ष) निवासी राजीव नगर कांटीपारा अछोटा को मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया।पूछने पर आरोपी ने बताया की वह मंगलानी ढाबा अछोटा में बिक्री करने के लिए ले जा रहा था। द्वितीय प्रकरण इसी तरह मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही कर आरोपी विक्की महार उर्फ विक्की रामटेके (20 वर्ष) निवासी नदियापारा अछोटा को गिरफ्तार किया, जो मामा ढाबा अछोटा का कर्मचारी होना बताया। ढाबा में बेचने के लिए शराब ले जा रहा था। आरोपी के कब्जे से 31 पौवा देशी शराब (लगभग 5.58 लीटर), टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी, ओप्पो मोबाइल सहित कुल लगभग 52,500/- रूपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई। तृतीय प्रकरण थाना अर्जुनी पुलिस ने नगरी रोड पर घेराबंदी कर मंगलानी ढाबा अछोटा के संचालक आरोपी सतीश मंगलानी उर्फ विक्की मंगलानी (37 वर्ष) निवासी बनियापारा धमतरी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 100 पौवा देशी प्लेन शराब हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित लगभग 33,000/- रूपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई। तीनों मामलों में तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना अर्जुनी में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण : ●गिरफ्तार आरोपी - 03 ●कुल जप्त देशी शराब - 180 पौवा ●जप्त दोपहिया वाहन - 03 ●जप्त मोबाइल - 01 ●कुल अनुमानित जप्त संपत्ति - लगभग 1,14,420/-रूपये

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7