सभी ख़बरें
कृषि📍 रायपुर

CG मौसम: मॉनसून फिर से होगा सक्रिय, आज से बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपनी आमद का दमदार ट्रेलर तो दिखाया, लेकिन कुछ ही दिनों में इसकी रफ्तार सुस्त पड़ गई.

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
71 दिन पहले 354 मिनट पढ़ें
CG मौसम: मॉनसून फिर से होगा सक्रिय, आज से बारिश के आसार

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मानसून ने अपनी आमद का दमदार ट्रेलर तो दिखाया, लेकिन कुछ ही दिनों में इसकी रफ्तार सुस्त पड़ गई. बारिश में कमी से कई शहरों के तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बस्तर संभाग में मध्यम बारिश हुई है. इसके बावजूद प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से 21 प्रतिशत कम बनी हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 13 जुलाई से बारिश की गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है. वहीं अगले 5 दिनों तक उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. इस दौरान दुर्ग में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में 23.8 डिग्री सेल्सियय दर्ज किया गया है. रायपुर शहर और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने स्थानीय पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक आज बादल छाए रह सकते हैं. साथ ही बादल के गरजने-चमकने के साथ वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार और आसपास के क्षेत्रों में भी 3.1 से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 4 सेमी बारिश डौरा कोचली में हुई. इसके अलावा बलरामपुर, कुनकुरी, जशपुरनगर, वाड्राफनगर, दुलदुला और शंकरगढ़ में 3-3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं चलगली, सन्ना, रामानुजनगर, कुसमी और प्रतापपुर में 2-2 सेमी तथा ओडगी, भैयाथान, छिंदगढ़, कांसाबेल, बगीचा, मनोरा, उदयपुर, सूरजपुर, राजपुर, चांदो, कापू और बागबहार में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई.

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12