सभी ख़बरें
कृषि📍 रायपुर

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान भी गिरेगा

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का दिखेगा असर

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
68 दिन पहले 334 मिनट पढ़ें
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान भी गिरेगा

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार भले ही पिछले कुछ दिनों से धीमी रही हो, लेकिन आज मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का दिखेगा असर मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली और मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इसके चलते रायपुर सहित कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान बारिश की गतिविधियां बढ़ने के साथ अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोगों को राहत मिलेगी। 15 और 16 जुलाई के लिए भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने 14 और 15 जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। वहीं 16 और 17 जुलाई को भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। इन जिलों में सामान्य से ज्यादा हुई बारिश प्रदेश में इस वर्ष सबसे अधिक वर्षा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में दर्ज की गई है। यहां अब तक 462.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो सामान्य 265.7 मिमी के मुकाबले 74 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा मुंगेली में 331.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य से 21 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं बालोद में 4 प्रतिशत, बलौदाबाजार में 9 प्रतिशत, बलरामपुर में 6 प्रतिशत, दंतेवाड़ा में 14 प्रतिशत और जांजगीर-चांपा में 13 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। दूसरी ओर दुर्ग और गरियाबंद में सामान्य से 4 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज हुई है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10