सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 जगदलपुर

Bastar IPS Posting News: बद्री नारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, सुंदरराज की लेंगे जगह

बस्तर रेंज की जिम्मेदारी संभालेंगे मीणा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
88 दिन पहले 303 मिनट पढ़ें
  Bastar IPS Posting News: बद्री नारायण मीणा बने बस्तर रेंज के नए IG, सुंदरराज की लेंगे जगह

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान में वे नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ थे। बीएन मीणा 2004 बैच के अफसर हैं। वो बस्तर में आईजी पी सुंदरराज की जगह लेंगे। हाल हीं में सुंदरराज की प्रतिनियुक्ति NIA में हुई है। सुंदरराज की जगह अब बीएन मीणा लेंगे। बस्तर रेंज में पदस्थापना को पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में माना जाता है। क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और नक्सल प्रभावित इलाकों के कारण यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में बद्री नारायण मीणा को बस्तर रेंज की कमान सौंपे जाने को महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है। बस्तर रेंज में दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर जैसे जिले शामिल हैं। यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सल गतिविधियों के कारण सुरक्षा एजेंसियों के लिए संवेदनशील रहा है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में सुरक्षा बलों को लगातार सफलता मिली है और नक्सल प्रभाव में कमी आई है।अब नए IG के रूप में बद्री नारायण मीणा के सामने नक्सल विरोधी अभियान को और मजबूत करने, कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा पुलिस और आम जनता के बीच समन्वय बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12