सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में मान.न्यायालय द्वारा आरोपी पिता को मिली आजीवन कारावास की सजा

दुगली पुलिस की प्रभावी विवेचना एवं अभियोजन की मजबूत पैरवी से आरोपी संजय कुमार मरकाम दोषसिद्ध उत्कृष्ट विवेचना के लिए विवेचक सउनि. प्रकाश नाग को एसपी धमतरी श्रीमती भावना पांडेय करेंगी पुरस्कृत

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
32 दिन पहले 215 मिनट पढ़ें
3 वर्षीय मासूम की हत्या के मामले में मान.न्यायालय द्वारा आरोपी पिता को मिली  आजीवन कारावास की सजा

थाना दुगली कौहाबाहरा, जिला धमतरी के अपराध क्रमांक 19/2025, धारा 103(1) बीएनएस के प्रकरण में माननीय प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश, धमतरी के न्यायालय द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2026 को आरोपी संजय कुमार मरकाम, पिता चिंताराम मरकाम, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम आमदी, थाना दुगली कौहाबाहरा, जिला धमतरी को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास एवं अन्य दंड से दंडित किया गया है। ▪️*प्रकरण का संक्षिप्त इतिहास:* दिनांक 19 मई 2025 को ग्राम आमदी में 3 वर्षीय मासूम की हत्या की घटना सामने आई थी। घटना के संबंध में थाना दुगली कौहाबाहरा में अपराध क्रमांक 19/2025, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन, उपलब्ध भौतिक एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों का विधिवत संकलन किया गया। विवेचना में आरोपी संजय कुमार मरकाम की संलिप्तता पाए जाने पर उसे दिनांक 20 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का टंगिया (कुल्हाड़ी) एवं खून लगे कपड़े भी बरामद कर विधिवत जब्त किए गए। विवेचना पूर्ण कर पुलिस द्वारा दिनांक 21 जुलाई 2025 को अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में दिनांक 04 सितंबर 2025 को आरोप विरचित किए गए, जिसके पश्चात अभियोजन द्वारा न्यायालय के समक्ष साक्ष्य एवं गवाह प्रस्तुत किए गए। प्रकरण की प्रभावी विवेचना, महत्वपूर्ण साक्ष्यों के संकलन एवं अभियोजन पक्ष द्वारा की गई प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप माननीय प्रथम अतिरिक्त न्यायाधीश, धमतरी श्रीमती नमिता मिंज भास्कर के न्यायालय द्वारा दिनांक 11 अगस्त 2026 को आरोपी संजय कुमार मरकाम को दोषसिद्ध पाते हुए आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया। इस प्रकरण की विवेचना थाना दुगली के सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नाग द्वारा की गई थी। उनके द्वारा प्रकरण में साक्ष्यों का व्यवस्थित एवं प्रभावी संकलन करते हुए विवेचना को विधिसम्मत रूप से पूर्ण कर समय पर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जिसके फलस्वरूप आरोपी को न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय ने प्रकरण में उत्कृष्ट एवं प्रभावी विवेचना के लिए विवेचक सहायक उप निरीक्षक प्रकाश नाग की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। धमतरी पुलिस द्वारा गंभीर एवं जघन्य अपराधों में गुणवत्तापूर्ण विवेचना, साक्ष्यों के वैज्ञानिक एवं विधिसम्मत संकलन तथा प्रभावी अभियोजन के माध्यम से दोषियों को न्यायालय से कठोर सजा दिलाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट4
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट12