सभी ख़बरें
सामान्य

26 लाख रुपए से ज्यादा की गुम संपत्ति नागरिकों को वापस लौटाई गई

121 मोबाइल जो लोगों के गुम गए थे वो नागरिकों को सौंपा गया दंतेवाड़ा समेत पड़ोसी जिले जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर एवं कोंडागांव से गुम मोबाइल को किला गया बरामद

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
37 दिन पहले 204 मिनट पढ़ें
26 लाख रुपए से ज्यादा की गुम संपत्ति नागरिकों को वापस लौटाई गई

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह (भापुसे.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र खूंटे (रा.पु.से.) एवं सायबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे गुम मोबाईल तलाश अभियान के तहत् आज दिनांक 14-08-2026 को कुल 121 मोबाईल जिनका अनुमानित कीमत लगभग 26,00,000 रूपये नागरिकों को वापस लौटाई गई। दन्तेवाड़ा पुलिस के द्वारा आमजन को उनके गुम हुये मोबाईल को CEIR पोर्टल के माध्यम से तलाश कर ‘‘इया आपलो सामान निया’’ कार्यक्रम के द्वारा वापस किया गया। दन्तेवाड़ा पुलिस के द्वारा आम नागरिकों की सुगमता के लिए सायबर हेल्पलाईन नम्बर 9479151665 जारी किया गया है एवं भारत सरकार द्वारा जारी 1930 हेल्पलाईन नम्बर एवं cybercrime@gov.in में भी शिकायत दर्ज करा सकते है। सायबर हेल्पलाईन दन्तेवाड़ा के नाम से व्हाटसप अकाउंट भी बनाया गया है जिसमें आम नागरिक अपने शिकायत व्हाटसप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। सायबर अपराध होने की स्थिति में 24X7 सायबर हेल्पलाईन दन्तेवाड़ा 9479151665 एवं क्यूआर कोड को स्केन कर घर बैठे सम्पर्क कर अपने साथ हुए किसी भी तरह के सायबर अपराध की शिकायत दर्ज करने हेतु सम्पर्क कर सकते हैं ताकि उनकी शिकायत सीधे सायबर पोर्टल में दर्ज कर दी जाये। प्रार्थी को व्हाटसप के माध्यम से ही एकनालेजमेंट नम्बर प्रदाय कर दिया जावेगा। जिला दन्तेवाड़ा के आम जन को सायबर अपराध व इसके रोकथाम के लिए जागरूक करने हेतु ‘‘सायबर संगवारी दन्तेवाड़ा’’ नामक व्हाटस्अप चैनल बनाया गया है, जिसमें प्रत्येक दिन सायबर अपराध एवं उसके रोकथाम संबंधी जानकारी प्रेषित की जायेगी, सायबर संगवारी चैनल से जुड़ने हेतु दिये गये क्यू आर कोड को स्कैन करें। साथ ही संदिग्ध व्हाटसप काल, मेसेज, लिंक या आपके बैंक अकाउंट या सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर साइबर हेल्पलाईन दन्तेवाड़ा 9479151665 से सम्पर्क कर शिकायत कर सकते हैं। सुरक्षा ही सावधानी है और सावधानी ही सायबर अपराध से बचाव है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10