सभी ख़बरें
कृषि📍 रायपुर

26 किसानों का जमीन हथिया कर सूदखोर राजपूत परिवार ने बंगाल की कंपनी को बेचा

सिमगा। किसानों का जमीन हथिया कर सूदखोर परदेसिया राजपूत परिवार ने बंगाल की कंपनी को बेच दिया है।

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
86 दिन पहले 454 मिनट पढ़ें
26 किसानों का जमीन हथिया कर सूदखोर राजपूत परिवार ने बंगाल की कंपनी को बेचा

सिमगा। किसानों का जमीन हथिया कर सूदखोर परदेसिया राजपूत परिवार ने बंगाल की कंपनी को बेच दिया है। जिसका विरोध करने उतरे पीड़ित किसानों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पूरा मामला ग्राम पंचायत दरचुरा तहसील सिमगा जिला बलौदाबाजार भाटापारा का है। दरअसल छत्तीसगढ़ के किसानों को वर्ष 1980-81 में भूमिहीन किसानों को भूदान योजना के अनुसार 26 किसानों को भूमि आबंटित किया गया था। जिसे सूदखोर परदेसिया रामजन सिंह राजपूत पिता रामलखान सिंह राजपूत और शशि प्रभा सिंह राजपूत पति राणा प्रताप सिंह राजपूत द्वारा कूटरचना कर छळपूर्वक दस्तावेज तैयार कर किसानों को झांसा दिया कि उक्त जमीन को उन्नत खेती करने लायक बना देंगे। इतना ही नहीं किसानों से पट्टा और किसान किताब पर्ची अपने पास रखकर अपने नाम फर्जी रजिस्ट्री और नामांतरण करवा लिया। जिसका विरोध करने पर किसानों को जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दिया गया। पटवारी कार्यालय जाकर पता लगाने से पता चला कि उक्त समस्त भूमि को वर्ष 2022-2023 में निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी डायरेक्टर अंशुमान गुप्ता पिता गोपाल कृष्ण गुप्ता पता पश्चिम बंगाल दार्जलिंग हाल मुकाम मोहन कैंपस, कांपा, मोवा रायपुर को बेच दिया गया है। जिसकी शिकायत राजस्व विभाग के सभी अधिकारी, मंत्री, मानव अधिकार आयोग रायपुर, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग नई दिल्ली में स्व दुकालू टंडन द्वारा किया गया था। जिसके उपरांत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिमगा द्वारा प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। किंतु निसर्ग इस्पात प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कथित कब्जा और निर्माण कार्य कर रहा है। जिसमें उक्त समस्त भूमि पर सीमेंट का बाउंड्री वॉल बना रहा है। जिससे किसानों एवं ग्रामवासियों के अधिकार प्रभावित हो रहा है। सभी पीड़ितों ने जनता से रिश्ता के माध्यम से शासन से रोक लगाने की गुहार लगाई है। बता दें कि सूदखोर परदेशिया शशिप्रभा सिंह राजपूत पति राणा प्रताप सिंह राजपूत और रामजन सिंह राजपूत पिता रामलखन सिंह राजपूत हाल में फरिश्ता कॉम्प्लेक्स रायपुर में निवास रत है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7