सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

17 से 26 जून तक सुकमा में नशामुक्त भारत अभियान

जनभागीदारी से बनेगा विकसित भारत

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
87 दिन पहले 353 मिनट पढ़ें
17 से 26 जून तक सुकमा में नशामुक्त भारत अभियान

सुकमा/ जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता की अलख जगाने के लिए राष्ट्रीय कार्य योजना मादक पदार्थ मांग न्यूनीकरण के अंतर्गत "नशामुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान" विषय पर 17 जून से 26 जून 2026 तक विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशे के दुष्परिणामों की जानकारी पहुंचाना तथा युवाओं को स्वस्थ, सुरक्षित और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में आज 25 जून 2026 को जिला कलेक्ट्रेट परिसर, सुकमा में कलेक्टर महोदय द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प दिलाते हुए नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता शपथ दिलाई गई। साथ ही जिले के विभिन्न मैदानी कार्यालयों एवं संस्थानों में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अभियान के तहत सामूहिक शपथ, पोस्टर निर्माण, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, साइकिल एवं बाइक रैली, योग सत्र तथा सोशल मीडिया अभियान जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के विरुद्ध जनआंदोलन का वातावरण तैयार करने और विकसित भारत के निर्माण में जनसहभागिता को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही संबंधित गतिविधियों के फोटोग्राफ्स को एन.एम.बी.ए. पोर्टल पर अपलोड करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10