सभी ख़बरें
सामान्य

13 अगस्त को सुकमा में आयुष्मान महा अभियान

10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
39 दिन पहले 183 मिनट पढ़ें
13 अगस्त को सुकमा में आयुष्मान महा अभियान

सुकमा/ बस्तर तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में 13 अगस्त 2026 को सुकमा जिले में व्यापक “आयुष्मान महा अभियान” आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम-ग्राम और घर-घर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी। प्रशासन ने 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि जिले के अधिक से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सके। अभियान के माध्यम से पात्र परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत प्रति वर्ष ₹5 लाख तक के कैशलेस उपचार की सुविधा का लाभ दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। कार्ड बनवाने के लिए हितग्राहियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा आवश्यक पहचान दस्तावेज तैयार रखने होंगे। अभियान के दौरान कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने जिलेवासियों से अपील की है कि राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी पात्र सदस्यों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं और 13 अगस्त को अपने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें। जिनका कार्ड पहले से बन चुका है, उन्हें दोबारा कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन ने विशेष रूप से 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने का आह्वान करते हुए संदेश दिया है— “राशन कार्ड में नाम है तो आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं।”

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10