सभी ख़बरें
खेल📍 दंतेवाड़ा

12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन

12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
47 दिन पहले 202 मिनट पढ़ें
12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन

दंतेवाडा l 12वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक अग्रसेन भवन, सिहावा चौक, धमतरी में किया गया। प्रतियोगिता में कोच नंदकिशोर साहू के नेतृत्व में बचेली नगर से पाँच खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्रुति साहू ने 84 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में स्वर्ण पदक, शिप्रा बिस्वास ने 84+ किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में 2 स्वर्ण पदक, दीपाली सरकार ने 84 किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में कांस्य पदक, शोभा बघेल ने 64 किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में कांस्य पदक तथा चित्रंजन दास ने 74 किलोग्राम जूनियर भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित कर बचेली एवं दंतेवाड़ा जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता के दौरान कोच नंदकिशोर साहू को पावर लिफ्टिंग के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर एनएमडीसी, नगर के जनप्रतिनिधियों एवं वेटलिफ्टिंग संघ बचेली के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों एवं कोच नंदकिशोर साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10