सभी ख़बरें
शिक्षा📍 रायपुर

हजारों शिक्षकों की टेट मुक्ति रैली से रायपुर में गूंजा संघर्ष का बिगुल

मुख्यमंत्री के नाम सौंपा पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन

R
R.S.SAINI
वरिष्ठ संवाददाता
26 दिन पहले 236 मिनट पढ़ें
हजारों शिक्षकों की टेट मुक्ति रैली से रायपुर में गूंजा संघर्ष का बिगुल

छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वेतन, पेंशन और पदोन्नति से संबंधित समस्याओं का समाधान लंबे समय से अपेक्षित है। शासन को इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। रैली में शामिल शिक्षकों ने विशेष रूप से शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से मुक्ति, पूर्ण सेवा अवधि की गणना करते हुए प्रथम नियुक्ति तिथि से पुरानी पेंशन योजना सहित सेवा लाभ, वेतन विसंगति दूर करने, 13 फरवरी 2026 के राजपत्र में आवश्यक संशोधन तथा बी.एड. शिक्षकों के लिए ब्रिज कोर्स की व्यवस्था किए जाने की मांग उठाई। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वेतन, पेंशन और पदोन्नति से संबंधित समस्याओं का समाधान लंबे समय से अपेक्षित है। शासन को इन मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। मोर्चा द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षकों को सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता से पूर्ण राहत देने की मांग की गई। साथ ही शिक्षकों की पूर्व सेवा अवधि की गणना करते हुए पूर्ण पेंशन एवं अन्य समस्त सेवा लाभ प्रदान करने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। शिक्षकों ने राज्य के शिक्षकों को केंद्र के समान वेतनमान देने और वर्षों से चली आ रही वेतन विसंगति को दूर करने की भी मांग की। इसके अलावा 13 फरवरी 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन करने की मांग रखी गई। बी.एड. शिक्षकों की सेवा सुरक्षा एवं पदोन्नति के लिए शासन स्तर पर ब्रिज कोर्स की व्यवस्था किए जाने का भी आग्रह किया गया। रैली के बाद शिक्षक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर रायपुर को ज्ञापन सौंपते हुए पांचों मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला रायपुर के संचालक ओमप्रकाश सोनकला, भानुप्रताप डहरिया, प्रदीप साहू एवं हरीश दीवान ने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों के समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश संयोजक वीरेंद्र दुबे एवं केदार जैन ने रैली को संबोधित करते हुए पांचों मांगों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिक्षक साथियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और भविष्य में संगठन के आह्वान पर संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। ब्लॉक संचालक हरीश दीवान ने शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार को शिक्षकों की समस्याओं पर चिंतन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को परेशान करने के बजाय सरकार को बीच का रास्ता निकालकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। जिला सहसंयोजक दिनेश आदिल ने हजारों शिक्षकों के साथ नारे लगाकर रैली में जोश भरा और कहा कि शिक्षक अपने अधिकारों के लिए हमेशा सजग रहें। जब भी संगठन का आह्वान हो, सभी को एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठित होकर तथ्यपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने पर ही सरकार तक शिक्षकों की समस्याएं प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7