सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल संपन्न, तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल संपन्न, तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
37 दिन पहले 133 मिनट पढ़ें
स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल संपन्न, तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा

सुकमा/ जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में अंतिम रिहर्सल आयोजित की गई। कलेक्टर श्री अमित कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर की मौजूदगी में मुख्य समारोह के अनुरूप मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री शबाब खान ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा परेड की सलामी ली गई, स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया। कलेक्टर श्री अमित कुमार ने मुख्य मंच की साज-सज्जा, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए, वहीं स्कूलों के सांस्कृतिक प्रभारियों को बच्चों की प्रस्तुतियों को और बेहतर बनाने के लिए विशेष तैयारी सुनिश्चित करने कहा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियों में कोई कमी न रहने देने पर जोर दिया है। अंतिम रिहर्सल में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और समारोह की प्रत्येक व्यवस्था का अभ्यास किया गया। मिनी स्टेडियम में होने वाला मुख्य समारोह देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओतप्रोत रहेगा।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7