सभी ख़बरें
खेल📍 धमतरी

स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026: धमतरी के सत्यांशु ने भारत का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीताकर जिले, प्रदेश और देश का बढ़ाया मान

अंतरराष्ट्रीय मंच पर धमतरी का गौरव बढ़ाने वाले सत्यांशु दीप को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दी बधाई

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
65 दिन पहले 234 मिनट पढ़ें
 स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026: धमतरी के सत्यांशु ने भारत का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीताकर जिले, प्रदेश और देश का बढ़ाया मान

धमतरी :: धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सार्थक स्कूल, धमतरी के विशेष खिलाड़ी सत्यांशु दीप ने स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ के माध्यम से भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम में चयनित होकर स्वीडन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 (Special Olympics Gothia Cup 2026) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उनकी इस उपलब्धि ने धमतरी, छत्तीसगढ़ और पूरे देश का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। स्वीडन के गोथेनबर्ग में आयोजित गोथिया कप 2026 के 'स्पेशल ओलंपिक्स ट्रॉफी' वर्ग में भारत की स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीत लिया है। तीसरे स्थान के रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने फिनलैंड को 2-1 से हराया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सत्यांशु दीप को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि किसी विशेष खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि सत्यांशु ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, कठिन परिश्रम और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता यह सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, सतत अभ्यास और उचित मार्गदर्शन मिलने पर विशेष बच्चे भी वैश्विक मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। ऐसे खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ समाज में सकारात्मक सोच को सशक्त करती हैं।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सत्यांशु दीप भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धमतरी, छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाते रहेंगे।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सत्यांशु दीप, उनके माता-पिता एवं परिवारजनों, प्रशिक्षकों, सार्थक स्कूल, स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ तथा भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10