सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

सेवा सेतु केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र

- श्री तोरण लाल की बिटिया निकिता का कॉलेज में प्रवेश हुआ सुनिश्चित - सेवा सेतु पोर्टल में मिल रही 400 से अधिक शासकीय सेवाएं

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
74 दिन पहले 315 मिनट पढ़ें
सेवा सेतु केंद्र से 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र

- श्री तोरण लाल की बिटिया निकिता का कॉलेज में प्रवेश हुआ सुनिश्चित - सेवा सेतु पोर्टल में मिल रही 400 से अधिक शासकीय सेवाएं राजनांदगांव 08 जुलाई 2026। शासन की डिजिटल पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए शासकीय सेवाओं को सरल, त्वरित और पारदर्शी बना रही है। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे या अपने नजदीकी केंद्रों से जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, राजस्व कार्यों, राशन कार्ड और पेंशन सहित 400 से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ बिना सरकारी कार्यालय जाकर उठा सकते हैं। जिले के विकासखंड डोंगरगांव के ग्राम आयबांधा निवासी श्री तोरण लाल का सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से 24 घंटे के भीतर आय प्रमाण पत्र जारी हो गया। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उनकी बिटिया निकिता का उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में प्रवेश समय पर सुनिश्चित हो सका। श्री तोरण लाल ने बताया कि उनकी बिटिया निकिता के कॉलेज प्रवेश के लिए आय प्रमाण पत्र आवश्यक था। प्रवेश की अंतिम तिथि निकट होने के कारण उन्हें चिंता थी कि यदि समय पर प्रमाण पत्र नहीं मिला तो उनकी बेटी का प्रवेश प्रभावित हो सकता है। इसी दौरान उन्हें डोंगरगांव स्थित सेवा सेतु केंद्र की जानकारी मिली। वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ केंद्र पहुंचे, जहां सेवा सेतु केंद्र संचालक ने उन्हें पूरी प्रक्रिया समझाई और 22 जून 2026 को आय प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए 24 घंटे के भीतर आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से निकिता का कॉलेज में प्रवेश निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक हो गया। इससे श्री तोरण लाल और उनका परिवार अत्यंत प्रसन्न है। श्री तोरण लाल ने कहा कि पहले शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए कई कार्यालयों में बार-बार जाना पड़ता था, लेकिन सेवा सेतु केंद्र की डिजिटल सुविधा से हमारा काम बहुत आसान और कम समय में पूरा हो गया। समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से मेरी बेटी का कॉलेज में प्रवेश भी बिना किसी परेशानी के हो गया। सेवा सेतु केंद्र डोंगरगांव में पूरी डिजिटल प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक रही। केन्द्र में बताया गया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से घर बैठे भी आवेदन कर सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को समय पर शासकीय सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा विद्यार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्र समय पर मिल रहे हैं। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार की डिजिटल सेवाओं की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट9
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट6
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7