सभी ख़बरें
सामान्य📍 राजनांदगांव

सेवा संकल्प अभियान : पक्के घर से मिली खुशियों की सौगात, धूलेश्वरी बाई का परिवार अब चिंता से मुक्त

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से बदली ग्राम रानी तराई की धूलेश्वरी बाई की जिंदगी

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
5 दिन पहले 83 मिनट पढ़ें
सेवा संकल्प अभियान :  पक्के घर से मिली खुशियों की सौगात, धूलेश्वरी बाई का परिवार अब चिंता से मुक्त

राजनांदगांव 14 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल में गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करने का संकल्प निरंतर साकार हो रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम रानीतराई निवासी श्रीमती दुलेश्वरी बाई को पक्का आवास मिलने से उनके परिवार का जीवन आसान हो गया है। कभी कच्चे मकान में बारिश और कीड़े-मकोड़ों की समस्या से परेशान रहने वाला परिवार अब पक्के घर में सुख-शांति से जीवन व्यतीत कर रहा है। श्रीमती दुलेश्वरी बाई ने बताया कि पहले उनका घर कच्चा था। बारिश के दिनों में घर में पानी आने से बच्चों की पुस्तकें और अन्य सामान गीले हो जाते थे। कीड़े-मकोड़ों से भी परेशानी होती थी। परिवार को हर मौसम में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत 1 लाख 20 हजार रूपए की सहायता से उनका पक्का मकान बन सका है। उन्होंने कहा कि पक्का घर बनने के बाद अब परिवार को बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से राहत मिली है। बच्चे सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई कर रहे हैं और पूरा परिवार बिना किसी चिंता के सुख-शांति से रह रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना से उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार मिला है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट7