सभी ख़बरें
सामान्य📍 कांकेर

सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल समीक्षा बैठक

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विभिन्न जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
5 दिन पहले 104 मिनट पढ़ें
सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रभारी मंत्री अरुण साव ने ली वर्चुअल समीक्षा बैठक

उत्तर बस्तर कांकेर, 15 सितंबर 2026/ जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज जिले के प्रभारी मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री अरुण साव ने वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग, विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। उन्होंने प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव के समक्ष जिले में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं जनभागीदारी कार्यक्रमों की संक्षिप्त जानकारी दी। बैठक में प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए सभी स्कूलों में विशेष गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलने के पश्चात प्राथमिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक स्तर तक के विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी जाए तथा उन्हें स्वच्छता की शपथ दिलाई जाए। विद्यार्थियों को स्वयं स्वच्छ रहने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक और प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि स्वच्छता के प्रति व्यापक जन जागरूकता विकसित हो सके। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, श्री महेश जैन, श्री बृजेश चौहान, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे सहित जनप्रतिनिधिगण एवं इस अभियान से संबंधित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10