सेवा संकल्प अभियान: कुआकोंडा में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिया शांति और विकास का संदेश
दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा : जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के आदेशानुसार तथा खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद भदौरिया के मार्गदर्शन में विकासखंड कुआकोंडा में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खंड स्रोत समन्वयक रत्तू राणा एवं सहायक खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राठौर की अगुवाई में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों में किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शिक्षा, सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण, विकसित भारत और नक्सलवाद से मुक्ति जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। *चित्रों से दिया शांति का संदेश* कुआकोंडा जैसे क्षेत्र में विद्यार्थियों ने अपने भाषण और चित्रों के माध्यम से हिंसा के स्थान पर शिक्षा, शांति और विकास की भावना को सामने रखा। बच्चों ने संदेश दिया कि हाथों में किताब, कलम और ज्ञान हो तो क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलती है। चित्रों के माध्यम से शांतिपूर्ण समाज, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और नक्सलवाद-मुक्त क्षेत्र की कल्पना को दर्शाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विकासखंड के समस्त प्राचार्यों, प्रधान पाठकों, संकुल समन्वयकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।



