सभी ख़बरें
सामान्य📍 धमतरी

“सूने मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा” - एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

🔷 “सोने की चैन, अंगूठी और नगदी बरामद” - चोरी के माल को खपाने की फिराक में घूम रहे थे आरोपी 🔷 थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर,न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
45 दिन पहले 165 मिनट पढ़ें
 “सूने मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा” - एसपी के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक धमतरी, श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लंबित मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी के मामले का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का मशरूका बरामद किया है। प्रार्थी भावेश जैन द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 03.08.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर उसके सूने मकान में प्रवेश कर आलमारी में रखी सोने की चैन, सोने की अंगूठी एवं नगदी रकम कुल लगभग 2,29,000/-रूपये चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 179/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के कथन एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी के जेवरात को बेचने की फिराक में महिमा सागर वार्ड, शराब भट्टी रोड क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों की पहचान गोपाल कृष्णा यादव उर्फ बिक्कू (21 वर्ष), निवासी शांति कॉलोनी चौक, धमतरी एवं ललित सोना (28 वर्ष), निवासी महंत घासीदास वार्ड, जालमपुर, धमतरी के रूप में हुई। पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन के आधार पर आरोपियों से ▪️ आरोपियों से जप्त मशरूका सोने की चैन - अनुमानित कीमत 1,75,000/-रूपये सोने की अंगूठी (वजन लगभग 07 ग्राम) - अनुमानित कीमत 35,000/-रूपये नगदी रकम 300/-रूपये कुल जप्त मशरूका की अनुमानित कीमत 2,10,300/-रूपये गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया। एवं दोनों आरोपियों को दिनांक विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ▪️*आरोपियों का नाम*-: (01) गोपाल कृष्णा यादव उर्फ बिक्कू पिता संजय यादव (उम्र 21 वर्ष), निवासी शांति कॉलोनी चौक धमतरी, थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.) (02) ललित सोना, पिता रामूलाल सोना (उम्र 28 वर्ष), निवासी महंत घासीदास वार्ड, जालमपुर, धमतरी,थाना सिटी कोतवाली धमतरी, जिला धमतरी (छ.ग.) धमतरी पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी एवं चोरी के माल की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट9