सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

सुकमा में रेत खदान की ई-नीलामी सम्पन्न, सरगुजा के श्री अर्जुन राजवाड़े बने अधिमानी बोलीदार

सुकमा में रेत खदान की ई-नीलामी सम्पन्न, सरगुजा के श्री अर्जुन राजवाड़े बने अधिमानी बोलीदार

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
88 दिन पहले 363 मिनट पढ़ें
सुकमा में रेत खदान की ई-नीलामी सम्पन्न, सरगुजा के श्री अर्जुन राजवाड़े बने अधिमानी बोलीदार

सुकमा/ कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा द्वारा छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत नगर पंचायत कोन्टा स्थित शबरी नदी की साधारण रेत खदान के उत्खनन पट्टे के लिए इलेक्ट्रॉनिक नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन माध्यम से संचालित की गई, जिससे व्यापक प्रतिस्पर्धा और सहभागिता सुनिश्चित हुई। 24 जून 2026 को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे जिलास्तरीय समिति के समक्ष आयोजित बोली खोलने की प्रक्रिया के पश्चात सर्वाधिक प्रतिस्पर्धी एवं अधिमानी बोली प्रस्तुत करने वाले अर्जुन कुमार राजवाड़े, निवासी सरगुजा, को अधिमानी बोलीदार घोषित किया गया। प्रशासन ने इस प्रक्रिया को खनिज संसाधनों के पारदर्शी प्रबंधन और राजस्व संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। खनिज शाखा द्वारा 17 जून से 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसके तहत कुल 140 आवेदन प्राप्त हुए। जांच एवं परीक्षण के बाद 139 बोलीदाताओं को पात्र घोषित किया गया, जबकि एक आवेदक अपात्र पाया गया। प्राप्त आवेदनों के माध्यम से जिले को 14 लाख रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ, जो जिले के विकास एवं संसाधन सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट9