सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी

सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार।

आरोपियों से चोरी हुए शत-प्रतिशत सामान बरामद।* गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल।

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
88 दिन पहले 414 मिनट पढ़ें
सुकमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जिला कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में हुई चोरी का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार।

सुकमा पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण IPS के कुशल निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा  अभिषेक वर्मा व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुकमा परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में, थाना सिटी कोतवाली सुकमा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में हुई लाखों की चोरी के मामले का महज कुछ ही दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया गया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।दिनांक 16.06.2026 को प्रार्थी शेख सजार (पिता स्व. शेख इस्माईल, उम्र 53 वर्ष, निवासी पटनमपारा सुकमा) ने थाना सुकमा में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत एवं कथन के अनुसार, सर्किट हाउस के सामने स्थित राजीव भवन (जिला कांग्रेस कार्यालय) में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर भवन के अंदर से भारी मात्रा में इलेक्ट्रिक्स का सामान—जिसमें 30 नग ट्यूबलाइट, 1 नग पंखा, 8 नग इलेक्ट्रिक बोर्ड और भवन के इलेक्ट्रिक वायर एवं 02 नग AC (कुल कीमती लगभग 107,000 रुपये)—चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 42/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी सुकमा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी बीच मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर, पुलिस ने संदेही सुकमा सम्राटनगर निवासी मोहम्मद अशवाक को हिरासत में लिया। गवाहों के समक्ष की गई कड़ाई से पूछताछ में उसने अपने रिश्ते के भतीजे नाहिद खान के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद दूसरे आरोपी नाहिद खान को भी तत्काल घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

SBI कियोस्क संचालक द्वारा 1 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी व गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में भखारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैंक खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार की ठगी का आरोपी सलाखों के पीछे करोड़ों के बैंक गबन मामले का पर्दाफाश: भखारा पुलिस ने कियोस्क ऑपरेटर को लैपटॉप व 29 हितग्राहियों के FD बॉन्ड सहित किया गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
 मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
सामान्य धमतरी

मंत्रालय में नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

गृह मंडल का पारिजात भवन दिलाने का झांसा देकर ठगे 9 लाख से अधिक रुपये, एसपी धमतरी के निर्देशन में महिला समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे धोखाधड़ी के खिलाफ धमतरी पुलिस का शिकंजा: फर्जीवाड़ा कर रकम ऐंठने वाले आरोपी शशि प्रभा साहू और अमित देवांगन गिरफ्तार

BASANT SACHDEV
5 मिनट2
जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10