सभी ख़बरें
टेक्नोलॉजी📍 जगदलपुर

सुकमा जिला प्रशासन द्वारा संचालित क्षितिज JEE-NEET कोचिंग सेंटर, सुकमा की बड़ी उपलब्धि — NEET 2026 में 32 विद्यार्थियों ने क्वालिफाइंग कटऑफ किया पार

सुकमा जिला प्रशासन द्वारा संचालित क्षितिज JEE-NEET कोचिंग सेंटर, सुकमा की बड़ी उपलब्धि — NEET 2026 में 32 विद्यार्थियों ने क्वालिफाइंग कटऑफ किया पार

B
BASANT SACHDEV
वरिष्ठ संवाददाता
64 दिन पहले 223 मिनट पढ़ें
सुकमा जिला प्रशासन द्वारा संचालित क्षितिज JEE-NEET कोचिंग सेंटर, सुकमा की बड़ी उपलब्धि — NEET 2026 में 32 विद्यार्थियों ने क्वालिफाइंग कटऑफ किया पार

सुकमा। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क क्षितिज JEE-NEET कोचिंग सेंटर, सुकमा ने इस वर्ष एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। NEET UG 2026 में संस्थान के 32 विद्यार्थियों ने क्वालिफाइंग कटऑफ सफलतापूर्वक प्राप्त किया कट अफ मार्क के आधार 13 बच्चों को MBBS शासकीय कॉलेज मिलने की उम्मीद है. ऐसा कर बच्चों ने जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा जिला प्रशासन के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। कलेक्टर अमित कुमार के कुशल नेतृत्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) मुकुंद ठाकुर जी का मार्गदर्शन,जिला शिक्षा अधिकारी आर मण्डावी जी के निर्देशन व नोडल अधिकारी के सहयोग मे से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई गई। जिला प्रशासन के निर्देश पर बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान करने वाली संस्था कैंप एकेडमी व प्रशिक्षक सूरज सिंह, सोनम सिंह, निधि चौहान , राजनीश पटेल , द्वारा विद्यार्थियों के प्रति समर्पित प्रयासों ने भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि समर्पित प्रयास, गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और जिला प्रशासन के सहयोग से दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों एवं संस्थान से जुड़े सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

क्या आपको यह ख़बर पसंद आई?

और पढ़ें

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा
राजनीति रायपुर

जानलेवा गड्ढायुक्त सड़कें बनी भाजपा सरकार की पहचान -कांग्रेस* मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

ADB द्वारा स्वीकृत सड़क परियोजनाओं का बजट किसके दबाव में रोका गया है?

BASANT SACHDEV
5 मिनट10
व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित
सामान्य

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

व्याख्याता मदनलाल तोमर स्व.श्री हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित

BASANT SACHDEV
9 मिनट7
सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया
सामान्य रायपुर

सामाजिक समरसता ही कांग्रेस की आत्मा और देश की प्रगति का आधार : डॉ. शिवकुमार डहरिया

रायपुर संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. डहरिया ने सामाजिक न्याय और कांग्रेस की विचारधारा को बूथ स्तर तक पहुंचाने का किया आह्वान

BASANT SACHDEV
7 मिनट8